कैथल। हरियाणा रोडवेज की एक बस में यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्ति एक यात्री का लैपटॉप चोरी कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंदाना गेट कैथल निवासी अमित सैनी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जून को वह पानीपत टोल टैक्स से कैथल की ओर आ रही रोडवेज बस में सवार हुआ था। बस में भीड़ अधिक थी और उसके पास दो बैग थे। जब वह कैथल बस स्टैंड पर उतरा तो पाया कि एक बैग से उसका लैपटॉप गायब है।
उसने आसपास खोजबीन और पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर राजकरण ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद