फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह से छाए रहे बादल बारिश की उम्मीद फेल

Fri, 11 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में गुरुवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बारिश की

संभावना बनी रही, लेकिन दिनभर इंतज़ार के बावजूद बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

मिल पाई।

मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बादलों की मौजूदगी के बावजूद मौसम शुष्क बना रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। जुलाई के शुरुआती दिनों में हुई छिटपुट बारिश के बाद से गर्मी और उमस का असर लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बादल छाए रहने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी को कम नहीं होने दिया। बुधवार को हुई हल्की बारिश का भी अधिक असर नहीं दिखा।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए रविवार तक बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम सब्जियों और फलों की पैदावार के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले तीन दिनों में क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें