फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज हवा से छटे बादल, अभी दो दिन बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम में एक बार फिर से करवट ली है। सुबह आसमान में बादल छा गए और बारिश की स्थिति बन गई। हालांकि बारिश नहीं हुई और दोपहर के बाद तेज हवा से बादल छट गए और धूप निकल गई। दिनभर 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। आसमान में बादलों के चलते तापमान भी स्थिरता बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुबह से ही बारिश होने की स्थिति बन रही थी। आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रही थी। दोपहर बाद बादल छट गए और तेज धूप खिल गई। शाम होते होते एक बार फिर से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
दो व तीन मार्च को आसमान में बादलवाई और एक दो स्थानों पर गरज चमक के व बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। चार व पांच मार्च को आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। छह मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृ षि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें