फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी : दुष्यंत चौटाला

Sat, 02 Mar 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित लोक निर्माण विभाग स्थित विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जजपा प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक की एनडीए गठबंधन से सीटों के बंटवारे पर बात तय नहीं होती, तब तक सीटों को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। इस संबंध में उनके पिता अजय चौटाला के नेतृत्व में तीन मार्च को करनाल में होने वाली पार्टी की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस की ओर से किसान आंदोलन में भाग लेने वाले युवाओं के पासपोर्ट और वीजा रद्द करने के सवाल पर कहा कि यह मेरे हाथ में नहीं है। इसके लिए आंदोलनकारी किसानों को पंजाब सरकार पर दबाव डालना चाहिए। किसान आंदोलन के संबंध में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की एक कमेटी बातचीत कर रही है। प्रदेश सरकार को भी गेहूं की बिक्री के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर होना पड़ता है। प्रदेश सरकार किसानों को 18 फसलों पर भावांतर भरपाई योजना के तहत लाभ दे रही है। हरियाणा से राजस्थान को पानी देने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने खर्चे पर हरियाणा से 22 हज़ार करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाकर पानी ले जाएगी। इसमें दक्षिण हरियाणा के कई गांवों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें