फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लिपिकीय कर्मचारियों ने 20 तक बढ़ाई हड़ताल

Thu, 15 Aug 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सम्मानजनक वेतनमान की मांग को लेकर चेतावनी हड़ताल पर बैठे लिपिकीय कर्मचारियों ने हड़ताल को 20 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।

गौरतलब है कि लघु सचिवालय में तीन दिन से लिपिकीय कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान मृत्युंजय मारुति शर्मा ने की व मंच संचालन जसबीर ने किया। वहीं, बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली समिति के जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा व हेमसा प्रदेश महासचिव सुरेश कौशिक के साथ-साथ विभिन्न कर्मचारियों यूनियन और संगठनों ने धरने का समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला सचिव शिवकेश ने कहा कि सरकार ने यदि जल्द हमरी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। जिला प्रधान मृत्युंजय मारुति शर्मा ने सरकार पर विश्ववास घात का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में सरकार के बड़े अधिकारियों और मुख्यमंत्री के साथ कई बार बैठकें हुई थी। जिसमें उन्होंने उनकी मांग को जायज और तर्कसंगत ठहराया था परंतु हर बार की तरह सिर्फ जूठा आश्वासन देकर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को ठगने का काम इस सरकार ने किया है यदि यह सरकार लिपिक वर्ग का भला करना चाहती है तो तुरंत प्रभाव से हमारी मांग को लागू कर देना चाहिए था। सरकार के कारण जो आमजन मानस को परेशानी हो रही है उसके लिए संपूर्ण रूप हरियाणा प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सह मीडिया प्रभारी जस्सी डोहर ने बताया कि वीरवार को 10 बजे धरना स्थल पर ध्वजारोहण किया जाएगा व शहीदों की शहादत को याद किया जाएगा। इस मौके पर अनिल शर्मा, महाबीर राणा, मनोज, लोकेश, संजय, प्रवीन थरेजा, रणबीर कश्यप, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें