फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता स्वास्थ्य का मूल आधार : सुनील

विज्ञापन
कलायत। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चे अध्यापकों के साथ
विज्ञापन
कलायत। कमालपुर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य और कृषि विभाग से आए विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्वच्छता और पोषक आहार का बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्व विषय पर जानकारी दी। इस अवसर पर कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते स्वास्थ्य विभाग से आई विषय विशेषज्ञा देवी रानी ने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता व्यक्ति के स्वस्थ जीवन का आधार होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितना आवश्यक अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ रखना है उतना ही आवश्यक पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह सुबह जल्दी उठकर नियमित शारीरिक व्यायाम करने और योग करने का अभ्यास करें। रोज नहाना और साफ सुथरे कपड़े पहनना भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षाओं के समय लिए गए अनावश्यक तनाव से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। विद्यार्थियों को इस तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच का विकास करना चाहिए। देवी रानी ने कहा कि युवा अवस्था में अक्सर बच्चे अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं और इसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

बच्चों को अपनी समस्याओं को अपने माता-पिता से कहने से संकोच नहीं करना चाहिए और खुलकर उनसे बात करनी चाहिए। कृषि विभाग से आए एसडीओ फतेहाबाद रामेश्वर श्योकंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें अनगिनत वनस्पतियां दी हैं। उनका सही तरीके से प्रयोग करके हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं और अच्छा जीवन जी सकते हैं।
उन्होंने इस अवसर पर तुलसी, लहसुन सहित अन्य सुलभ उपलब्ध होने वाली सब्जियों व फलों को खाने का सही तरीका विद्यार्थियों को बताया। विद्यालय प्रिंसिपल सुनील जिंदल ने आए हुए विषय विशेषज्ञों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बेहतर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बातों का पालन करें। इसके उपरांत इसी विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता में तकरीबन 50 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें