फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री रैदास तख्त परिसर से सफाई अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीम राव आंबेडकर जयंती उपलक्ष्य में नगर पालिका की ओर से श्री रैदास तख्त परिसर से सफाई अभियान की शुरूआत की गई। इसकी देखरेख वार्ड एक की पार्षद रेणू धानियां ने की। इस दौरान नगर पालिका प्रधान प्रतिनिधि, पार्षदों, अधिकारियों, सफाई कर्मचारी व गणमान्य लोगों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस खास तरह के अभिनंदन से हर कोई उत्साहित दिखा। उपरांत निर्धारित रूप रेखा अनुसार शहर के विभिन्न हिस्सों मेंं सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य किया।
विज्ञापन

धानियां ने कहा कि डाॅ. भीम राव अंबेडकर का जीवन हर किसी को चुनौतियों को शिकस्त देते हुए सफलता के मुकाम को हासिल करने का संदेश देता है। उनके जन्म दिवस अवसर पर सफाई व जागरूकता पर आधारित कार्यक्रमों को गतिमान करना बाबा साहब की विचारधारा को मजबूती देने का बड़ा कदम है।
पार्षद ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से बाबा साहब की सोच के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम अभियान गतिमान किए जा रहे हैं वह सही मायने में विभूतियों को सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डाॅ. भीम राव अंबेडकर जयंती अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में जो सौगातें प्रदेश को दी जाएंगी।
विज्ञापन

उससे प्रदेश की उन्नति को पंख लगेंंगे। इसलिए पीएम के हरियाणा आगमन के पलों का साक्षी बनना उमंग पैदा करने वाला पहलु रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका सफाई सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा, स्वच्छ भारत अभियान संयोजक सुरेश चहल, रामकुमार धानियां, कुलदीप दहिया, पूर्व पार्षद राजेश जेष्ठ, मा. धर्मपाल जेष्ठ, लखी राम ब्राह्मणियां, सुभाष धानियां, विनोद कुमार, मनोज दहिया, प्रीतम मचल व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर आशीष राणा, उषा रानी, निशा राणा, प्रीति जगदेवा, प्रदीप राणा, राजेश राणा, महीपाल पंवार, जगदीश रायका, नंबरदार संजय सिंगला ने कहा कि शहर को घर आंगन की तरह साफ सुथरा रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से डाॅ. भीम राव आंबेडकर जयंती उपलक्ष्य मेंं शहर में सफाई अभियान चलाना महान विभूतियों की ओर से राष्ट्र के विकास को लेकर संजोए गए सपनों को हकीकत में बदलने का कुशल प्रयास है। समय-समय इस प्रकार के आयोजन वक्त की मांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें