फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शुगर मिल में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
चीनी मिल में सफाई अ​भियान चलाते कर्मचारी व अन्य। संस्था
विज्ञापन
कैथल। स्वच्छ भारत मिशन व स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कैथल सहकारी चीनी मिल में बुधवार को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। मिल के प्रबंधन निदेशक कृष्ण कुमार ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है जिससे कार्यक्षमता, स्वास्थ्य व पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल परिसर और कार्यस्थलों की सफाई की और भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर मिल के मुख्य लेखाधिकारी सतीश कुमार, मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, उप मुख्य अभियंता एएच जुबैरी और बिक्री प्रबंधक जगदीश आदि मौजूद रहे।

चीनी मिल में सफाई अभियान चलाते कर्मचारी व अन्य। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें