फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूसरी बार भी नहीं हो पाई ब्लाॅक समिति की बैठक, कोई अधिकारी नहीं पहुंचा

विज्ञापन
जानकारी देते ब्लाक समिति प्रधान ज्योति धानियां व अन्य।
विज्ञापन
कलायत। नव सत्र में विकास कार्यों की योजना और उनको अमलीजामा पहनाने के लिए रखी गई ब्लाॅक समिति की बैठक दूसरी बार भी नहीं हो पाई। हालांकि 14 सदस्य मौके पर मौजूद रहे लेकिन बैठक लेने के लिए अधिकारी नहीं आए। इससे पहले 26 मई को ब्लाॅक समिति की बैठक रखी गई थी पर उस समय भी कोई अधिकारी बैठक लेने के लिए नहीं पहुंचा। इस कारण से बैठक नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

ब्लाॅक समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि भाजपा के ही कुछ नेता अपने अहंकार के कारण कलायत उपमंडल के गांवों में सरकारी योजनाओं और सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचने में रोड़े अटका रहे हैं। हालांकि नेताओं के नाम लेने में सदस्य पूरी तरह से चुप्पी साध गए। ब्लाॅक समिति अध्यक्ष ज्योति धानियां ने कहा कि बीडीपीओ कार्यालय की ओर से इस नए सत्र में विकास कार्यों की प्लानिंग की बैठक का दूसरी बार सभी ब्लाॅक समिति सदस्यों को नोटिस मिला। बैठक के अनुरूप सदस्यों का कोरम भी पूरा मौजूद रहा पर अधिकारी बैठक लेने के लिए दोनों बार ही नहीं आए।

वार्ड 19 से जयभगवान कमालपुर ने कहा कि बैठक में नए साल में होने वाले विकास कार्यों के लिए चर्चा होनी थी। 14 सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए मौके पर पहुंचे पर बीडीपीओ व अन्य संबंधित अधिकारी बैठक लेने के लिए पहुंचे ही नहीं। उन्होंने कहा कि सदस्य बार-बार बीडीपीओ को फोन करते रहे पर अधिकारी ने उनका फोन तक नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेताओं तक जाएंगे और कलायत ब्लाॅक की स्थिति से उनको अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड 4 प्रतिनिधि कुशल पाल बात्ता ने कहा कि एक ओर तो सरकार कहती है कि गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। प्रतिनिधि विकास कार्यों की प्लानिंग बना कर सरकार को भेजें। दूसरी ओर विकास कार्यों पर चर्चा तो दूर न जाने किसके दबाव में अधिकारी बैठक तक नहीं होने दे रहे। इसके बारे में खंड विकास व पंचायत अधिकारी से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

जानकारी देते ब्लाक समिति प्रधान ज्योति धानियां व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें