संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इंर्पोटेंट डे सेलिब्रेशन कमेटी के सौजन्य से शपथ समारोह और सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को अपने आस पास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया।
सर्वप्रथम विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने मिलकर नशे के प्रति जागरूकता और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। प्राचार्य राम मेहर ने विद्यार्थियों को जीवन में सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर परोपकार की भावना का विकास होना चाहिए। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने आसपास के वातावरण में सफाई रखें।
सफाई अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के स्थानों की भी सफाई की। कार्यक्रम में डॉ़ रोहतास अशोक प्रदीप तरुण हरिपाल निशा और सीमा ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।