फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्क्यार झील की सफाई का काम जल्द होगा शुरू

Thu, 10 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर पार्क और चिल्ड्रन पार्क के बीच स्थित विद्क्यार झील की सफाई का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। नगर परिषद ने इसके लिए 40 लाख रुपये की निविदा जारी कर दी है। 14 जुलाई को वर्क ऑर्डर जारी कर सफाई कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी।

नगर परिषद का कहना है कि झील की सफाई से न केवल इसकी सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आसपास के पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। अभी झील में गंदगी, पॉलिथीन व अन्य अपशिष्ट जमा हैं, जिससे न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


झील की स्थिति एक साल से खराब ः करीब एक वर्ष से झील की सफाई नहीं हुई, जिससे झील का पानी हरा पड़ चुका है और उसमें सड़ांध फैल गई है। सैर के लिए आने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरना पड़ रहा है।

झील किनारे सैर करने वाले हरपाल सिंह ने बताया कि मैं रोज सुबह सैर के लिए आता हूं, लेकिन झील से उठती बदबू से परेशानी होती है। अब सफाई होगी तो हमें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विद्क्यार झील की सफाई जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए 40 लाख रुपये की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 14 जुलाई तक वर्क ऑर्डर जारी कर सफाई कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें