फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख ठगे, आरोपी काबू

Thu, 10 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इकनॉमिक सेल पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डयोढ़खेड़ी निवासी शीशपाल व जोगिंद्र ने शिकायत दी थी कि वे जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनसे खेड़ी निगरा (पटियाला) निवासी कर्मजीत, समाना (पंजाब) निवासी जोगिंद्र सिंह व अंग्रेज सिंह ने मुलाकात की और कई गांवों में जमीन दिखाई।
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें गांव शादीपुर, तहसील गुहला में 50 कनाल 15 मरले जमीन दिखाई, जो उन्हें पसंद आ गई। डीलरों ने उन्हें जमीन मालिक बताकर गांव पलौंदिया, जिला पटियाला के अमरजीत सिंह और कमलजीत सिंह नामक व्यक्तियों से मिलवाया। जमीन की कीमत 37 लाख 75 हजार रुपये प्रति एकड़ तय हुई।

12 मार्च को शिकायतकर्ताओं ने 60 लाख रुपये बतौर बयाना देकर इकरारनामा करवा लिया और 21 अप्रैल को 20 लाख रुपये और दे दिए। रजिस्ट्री की तारीख 22 मई तय हुई थी, लेकिन उस दिन आरोपी तहसील में नहीं पहुंचे।

शिकायतकर्ताओं ने गांव जाकर जानकारी ली तो पता चला कि जिन व्यक्तियों को अमरजीत और कमलजीत सिंह बताकर मिलवाया गया था, वे असली जमीन मालिक नहीं थे और सारा सौदा फर्जी दस्तावेज के आधार पर किया गया था। इस संबंध में थाना गुहला में केस दर्ज किया गया।

इकनॉमिक सेल के एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने जांच करते हुए समाना (पटियाला) निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक अन्य आरोपी साहब सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षय ने डीलर कर्मजीत, जोगिंद्र व अन्य के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए थे। मामले में गहन पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें