कैथल के खंड कलायत के मटौर गांव से वर्ष 2023 में डंकी के रास्ते अमेरिका गए युवक को गोली मारने का दावा है। यह दावा परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किया है। दावा है कि जबकि मटौर निवासी 26 वर्षीय मलकीत अमेरिकी बॉर्डर के करीब ग्वाटेमाला तक पहुंचा तो उसे वहां की पुलिस ने गोली मार दी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बता दें कि बॉर्डर में एक युवक के शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दावा किया गया है कि यह शव मटौर गांव निवासी मलकीत का ही है। परिजनों का आरोप है कि डोंकर उससे और रुपयों की डिमांड कर रहे थे, लेकिन वे दे नहीं पाए। इसलिए उनके बेटे को डोंकरों ने मौत के रास्ते में धकेल दिया। पिता सतपाल का कहना है कि सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। उसमें देखकर ही मलकीत पहचान हुई है।
परिजनों ने ये भी बताया कि डंकी रूट से अमेरिका गए युवकों से बात की तो पता चला कि पैसे न मिलने पर डोंकर ऐसे ही गोली मार देते हैं। पनामा के जंगल में पुलिस भी नहीं आती। ऐसे लोगों के शव भी वहां पड़ी-पड़ी कंकाल हो जाती है। मलकीत के पिता सतपाल ने बताया कि वह एक किसान है। बेटे ने पॉलिटेक्निक किया था। वह अमेरिका जाकर नौकरी करना चाहता था। उसने एक एजेंट से मुलाकात की। एजेंट ने उसे कहा कि 40 लाख रुपये लगेंगे।
वह उसे अमेरिका पहुंचा देगा। एजेंट ने 25 लाख पहले ही ले लिए। इसके बाद मलकीत को वैध तरीके के बजाय डंकी रूट से अमेरिका भेज दिया। जबकि मलकीत के भाई ने बताया कि 17 फरवरी 2023 को वह घर से निकला। शुरूआत में तो कुछ दिन उससे बातचीत होती रही। उसने बताया कि एजेंट ने उसे डंकी रूट से भेज दिया। उससे सात मार्च 2023 के बाद कोई संपर्क नहीं हुआ।
हम बहुत कोशिश करते रहे, लेकिन उससे बात ही नहीं हो सकी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया। इसमें एक युवक की लाश पड़ी दिख रही थी। यह लाश पनामा के जंगल (डेरियन गैप) वाले उसी डंकी रूट पर पड़ी थी, जिस पर मलकीत गया था। हमने वीडियो देखा तो उसमें जो लाश पड़ी थी, वह मलकीत की ही थी।