फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6-9 हजार तो दूर सैकड़ों में भी नहीं मिल रही राशि

Thu, 19 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेरोजगारों में बारहवीं पास को 6000 रुपये एवं बीए पास को 9000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। भाजपा सरकार आए एक साल से भी अधिक समय हो गया है। लेकिन इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय में कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। आलम यह है कि पूरे जिले में केवल 372 बेरोजगारों को ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने किया था छह एवं नौ हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगारों में बारहवीं पास को 6000 रुपये एवं बीए पास को 9000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया था। जिसमें इन बेरोजगारों को कुछ दिनों तक रोजगार देने की भी बात कही गई थी।

हर रोज कार्यालय के काटते हैं चक्कर
बेरोजगार युवकों रमेश, राजेश, संजय, कुलदीप, विजय सहित अन्य ने बताया कि वे भाजपा की घोषणा के अनुसार हर रोज रोजगार कार्यालय के चक्कर काटते हैं। लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जाती। बताया जाता है कि अभी इस
विज्ञापन

संबंध में कोई आदेश नहीं आए हैं।

मौजूदा भत्ता नीति में भी कड़ी शर्तें, नहीं हो पाती सभी शर्तें पूरी
युवकों ने बताया कि मौजूदा नीति के अनुसार जो भत्ता दिया जा रहा है। उसमें भी ऐसी शर्तें हैं। जिनका पालन किया जाना मुश्किल है। इन शर्तों के आधार पर बेरोजगारी भत्ता हासिल करना टेढ़ी खीर है। जिस कारण सालों से विभाग के चक्कर काटने के बावजूद कोई भत्ता नहीं मिल पाता।

जिले में महज 372 युवक ले रहे हैं भत्ता
जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैथल जिले में केवल 372 युवक ही बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं। जिसका मतलब है कि सरकार की नजर में केवल 372 युवक ही बेरोजगार हैं। जबकि हजारों आवेदन विभागीय कार्यालय में लंबित पड़े हैं। जो कोई न कोई खामी होने के कारण भत्ते से वंचित हैं।

ये दर है इस समय बेरोजगारी भत्ते की
इस समय सरकार द्वारा बारहवीं पास में लड़के को 500 रुपये, लड़की को 900 रुपये, साइंस से बारहवीं पास लड़के को 750 रुपये, बीए पास लड़के को 750 रुपये, बीए पासा लड़की को 1500 रुपये, बीएससी पास लड़के को 1000, लड़की को 1500 रुपये की राशि मिलती है। कैथल में करीब 7 लाख रुपये की राशि इस समय बेरोजगारों को वितरित की जा रही है।
विज्ञापन


30 नवंबर तक जमा करवाए जा सकते हैं फार्म
रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 30 नवंबर तक बेरोजगारी भत्ता की मौजूदा नीति अनुसार फार्म जमा करवाए जा सकते हैं।

सरकार द्वारा नए तरीके से भत्ता दिए जाने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। जिले में 372 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।
ममता बूरा, सहायक जिला रोजगार अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें