फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी एवं कलायत के मास्टर प्लान 2031 की तैयारी

Wed, 18 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो महत्वपूर्ण कस्बों कलायत एवं पूंडरी में मास्टर प्लान 2031 की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए कलायत का कंट्रोल एरिया में जमीन की मौजूदा स्थिति का सर्वे पूरा हो चुका है। वहीं पूंडरी के लिए यह सर्वे अंतिम चरण में है। शीघ्र ही दोनों के लिए मास्टर प्लान फाइनल करवाया जाएगा। इन दोनों ही शहरों में दो-दो हुडा सेक्टर प्रस्तावित किए जाने की संभावनाएं हैं। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन


जमीन की मौजूदा स्थिति का सर्वे का कार्य जारी
जिला टाउन प्लानिंग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्लानिंग के पहले चरण में दोनों ही शहरों में नगर पालिका की सीमा से बाहर कंट्रोल एरिया की सीमा के बीच में स्थित जमीन पर जो भी मकान, दुकान, संस्थान या फिर कोई अन्य भवन बनाया गया है। उसका पता लगाया जा रहा है। इसके लिए कलायत शहर का सर्वे पूरा हो चुका है। इस सर्वे के बाद कलायत के लिए मास्टर प्लान 2031 पर काम शुरू हो गया है। इसी प्रकार से पूंडरी के लिए नगर पालिका सीमा से बाहर एवं कंट्रोल एरिया के लिए सर्वे चल रहा है। जिसमें जमीन के प्रयोग को उसी रुप में दर्ज किया जा रहा है। जो उसका इस समय प्रयोग हो रहा है। जिसमें कृषि कार्य, घरेलू, व्यवसायिक प्रयोग में लाई जा रही जमीन का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। इसके लिए निजी कंपनी को विभाग ने टेंडर दिया है। जो इस समय अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने के बाद मास्टर प्लान जमीन के प्रयोग के अनुसार ही फाइनल होगा।

दो-दो सेक्टरों की प्लानिंग है दोनों शहरों में
विभागीय जानकारी के अनुसार दोनों ही शहरों में सरकार द्वारा दो-दो सेक्टरों की प्लानिंग की जा रही है। ताकि यहां के लोगों को रहने के लिए उत्तम टाउनशिप मिल सके। हुडा सेक्टर विकसित होने पर दोनों ही एरिया में लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


पूंडरी के लिए सेक्टर की घोषणा भी की थी मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसी साल पूंडरी में आयोजित रैली में पूंडरी के लोगों की मांग पर एक हुडा सेक्टर बनाए जाने की घोषणा भी की थी। शायद यही कारण है कि यहां अब प्लानिंग विभाग ने सर्वे भी शुरू कर दिया है।

जिला टाउन प्लानिंग ऑफिसर सत्यवीर सभ्रवाल ने बताया कि कलायत में मास्टर प्लान 2031 के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। प्लानिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पूंडरी में फिलहाल जमीन के वर्तमान प्रयोग का सर्वे भी अंतिम चरण में है। दोनों ही शहरों के लिए मास्टर प्लान 2031 बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें