फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुर्सी खाली देख नगर परिषद अध्यक्ष को आया गुस्सा

Thu, 11 Jan 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को शहरी क्षेत्र के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम के पहले दिन भाई उदय सिंह किला परिसर में यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर एक स्टॉल पर कुर्सी खाली देखकर नगर परिषद अध्यक्ष को गुस्सा आ गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जब अध्यक्ष के समक्ष वार्ड नंबर 25 के लोग राशन कार्ड में अंगूठे के निशान न मिलने की समस्या लेकर पहुंचे तो अध्यक्ष मौके पर ही स्टॉल पर पहुंची। इस दौरान स्टॉल पर कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। इसके बाद अध्यक्ष को गुस्सा आ गया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगा दिया और कर्मचारी को लताड़ लगाने के लिए कहा, लेकिन कुछ समय के बाद ही यहां मौजूद कर्मचारी आ गया। उसने अध्यक्ष से लघु शंका जाने का हवाला दिया था। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एडीसी सुशील कुमार को दी। इसके बाद एडीसी सुशील कुमार ने इस स्टॉल पर अतिरिक्त तीन कर्मचारी लगाने के संबंधित विभाग के मुखिया को आदेश दिए।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड में अंगूठे के मिस मैच होने की शिकायत वार्ड 25 के लोगों ने दी थी। इसके बाद वह मौके पर ही स्टॉल पर पहुंची, लेकिन बाद में कर्मचारी आ गया था। वह कुछ मिनट के लिए वहां से गया था। स्टाल पर केवल एक ही कर्मचारी था। अब एडीसी को डीएफएससी विभाग के स्टाल पर अतिरिक्त कर्मी लगाने के लिए सिफारिश की। एडीसी ने इस पर व्यवस्था कर दी है।
अंतिम व्यक्ति का विकास सरकार का लक्ष्य : सुरभि गर्ग
कैथल। भाई उदय सिंह किला परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शिरकत की। कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति का विकास हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आमजन तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित ना रहे।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए उपलब्ध स्टालों पर योजनाओं की जानकारी अवश्य लें। आयुष्मान भारत योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को पांच लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक, सुमित गर्ग, विरेंद्र बत्रा, मुकेश जैन संजय भारद्वाज, पवन कौशिक, एलडीएम एसके नंदा, रामकुमार नैन, संदीप, जग्गा राम सैनी, कुशलपाल सैन, श्यामलाल कल्याण आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें