कैथल। प्रदेश में सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने और लोगाें की शिकायतों के समाधान के लिए हरियाणा सरकार ने तकनीक को अपनाया है। डीसी अपराजिता ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘म्हारी सड़क’ एप की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक खराब सड़कों की शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस एप को विशेष रूप से पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यदि किसी क्षेत्र की सड़क टूटी हुई है या उसमें गड्ढे हैं, तो नागरिक सड़क की लाइव फोटो एप पर अपलोड कर सकते हैं। फोटो के साथ अधिकतम 50 शब्दों में समस्या का संक्षिप्त विवरण दे सकते हैं। एप में प्रदेश की सभी सड़कों को संबंधित विभागों के साथ मैप किया गया है, जिससे शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुँचती है। संवाद