कैथल। पुलिस चौकी महमूदपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त व 2 लीटर नाजायज शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि चौकी महमूदपुर पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब लेकर मोटरसाइकिल पर गुजरने वाला है। वह पंजाब से आ रहा है और नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। इस पर पुलिस टीम ने धनेठा–शादीपुर सड़क पर गुरुद्वारे के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान टीम ने एक मोटरसाइकिल को संदिग्ध दिखने पर काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसकरण सिंह निवासी घयोरा (पंजाब) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर नाजायज शराब व एक पॉलिथीन में 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई बलजीत सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रविवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद