फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रिकेट के लक्ष्य को चुना और बना रहे रिकॉर्ड

Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद जीवन में हिम्मत न हारने वाले गांव तितरम के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेटर संदीप कुंडू बेहतर प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम चमका रहे हैं। कुंडू ने व्हीलचेयर क्रिकेट खेल में मेहनत कर देश के लिए कई पदक व ट्रॉफियां जीती हैं।

संदीप कुंडू ने बताया कि वर्ष 1989 में उनका जन्म हुआ ओर जब वे मात्र एक वर्ष आयु के थे तो सर्दी के कारण उन्हें तेज बुखार हो गया था और इस बुखार में उसे पोलियो हो गया। इस समय इतना इलाज नहीं होता था। पूरे भारत में इलाज करवाने के लिए दर-दर भटकते रहे, लेकिन इसका कोई इलाज नहीं मिला, समय बीतता गया।
विज्ञापन


बचपन के दिनों से ही मेरा टीवी पर क्रिकेट मैच देखने का शोक जाग उठा और वे भारतीय टीम के सभी मैच देखते थे। उनके पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर है। वह शारीरिक बाधा होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाए तो एक दिन गांव प्यौदा के उनके मित्र शिवचंद ने व्हीलचेयर क्रिकेट खेलने की प्रेरणा दी। इसके लिए वे सुबह शाम गांव में कठिन अभ्यास में जुट गए।

वर्ष 2020 में वे पहली बार सोनीपत में व्हीलचेयर क्रिकेट की ट्रायल देने गए थे। वहां पर करनाल टीम व सोनीपत टीम के साथ मैच होना था। उन्हें सोनीपत टीम में खेलने को मौका दिया। जिसमें वे पहली बार में ही चयनित हो गए। इसके बाद वे लगभग तीन वर्ष तक सोनीपत की टीम में खेले।

वहीं से ही वे हरियाणा की टीम में चयनित हुए। वे निरंतर व्हीलचेयर क्रिकेट खेलते रहे। फिर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मैच हुए और वहां उनका अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके बाद उनका चयन रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में हुआ। उनकी टीम के इंडिया ए वर्सिज टीम के साथ मैच हुए, जिसमें उसने पहली बार मैन ऑफ द सीरीज जीती और पहली बार ही इलेक्टि्रक व्हीलचेयर भी जीती। इसके बाद विभिन्न मैचों में जीत का सिलसिला जारी रहा। खेल के साथ पढ़ाई भी जारी रखी।

क्रिकेटर संदीप ने बताया कि वो पल हमेशा याद रहेंगे जब वे पहली बार वर्ष 2023 में भारत की टीम में खेले ओर बंगलादेश के खिलाफ मैच जीत कर दो बार मैन ऑफ द सीरीज रहे। 11 से 16 जून 2024 को ग्रेटर नोएडा में हुई एपीएल अपोलो व्हीलचेयर क्रिकेट ट्रॉफी में भारत ओर श्रीलंका के बीच हुए पांच मुकाबलों की सीरीज में श्रीलंका की टीम को 5-0 से स्वीप किया और चार रिकार्ड बनाए। संदीप ने बल्लेबाजी कर केवल 37 गेदों पर 149 रन बनाए जिसमें 14 चौके व छक्के लगाए, ब्लकि इसी मैच में केवल 12 गेदोंं पर 50 रन बनाकर सबसे तेज अर्ध शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। मैच जीतकर दो बार मैन ऑफ द मैच भी रहे। संवाद

क्रिकेटर संदीप ने बताया कि पहले ओर अब के समय में बहुत बदलाव आया है। पहले लोग दिव्यांग को दया की नजर देखते थे पर लोगों की मानसिकता में बदलाव आ गया है। अब लोग हमें इज्जत की नजर से देखते हैं। जैसे आज देश में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन असल में हमारा प्रयास है की इसको ईक्वलटी डे यानी समानता दिवस के नाम से मनाना जाए। क्योंकी सभी सामान हैं ओर सभी को सामान अधिकार मिलना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर इंडियन खिलाड़ी होने के नाते मंगलवार को फरीदाबाद में सम्मानित किया गया।

खेल उपलब्धियां

n
संदीप कुंडू ने 11 से 16 जून 2024 को ग्रेटर नोएडा में हुई एपीएल अपोलो व्हीलचेयर क्रिकेट ट्रॉफी में भारत ओर श्रीलंका बंगलादेश के बीच हुए पांच मुकाबलों की सीरीज में श्रीलंका की टीम को 5-0 से स्वीप किया। चार रिकॉर्ड बनाए। संदीप ने केवल 37 गेदों पर 149 रन बनाए। 14 चौके व छक्के लगाए। इसी मैच में 12 गेंदोंं पर 50 रन बनाकर सबसे तेज अर्ध शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया ओर टीम को जीतवा कर दो बार मैन ऑफ द मैच भी रहे।

n
पिछले वर्ष 2023 में हुई दूसरी सीरीज में भारत की टीम में खेल कर श्रीलंका को 3-0 से सीरीज जीती थी ओर उसमें भी मैन ऑफ द सीरीज रहे।

n
क्रिकेटर संदीप कुंडू के नाम एक सीरीज में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज ओर दोनों शतक 26-26 गेदों पर बनाने को रिकॉर्ड भी शामिल है।

n
इसी वर्ष 5 से 11 अगस्त को तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय सीएम व्हीलचेयर क्रिकेट ट्रॉफी टी-20 में हरियाणा की टीम में क्रिकेटर संदीप कुंडू ने कप्तानी में भी टीम के साथ खेल कर अनूठा प्रदर्शन दिखाया।
विज्ञापन


n
संदीप ने 98 की एवरेज से 392 रन बनाएं जिसमें तीन अर्ध शतक, एक शतक भी लगाया ओर गेंदबाजी कर 6 विकेट भी चटकाए ओर मैचे में बेस्ट प्लेयर और बेस्टमैन ऑफ टूर्नामेंट रहे ओर हरियाणा की टीम को 5 मैच जीतकर सभी में मैन ऑफ द मैच रहे।

n
10 नवंबर 2024 को गांव तितरम के क्रिकेट स्टेडियम में कुंडू ने गेंदबाजी कर सात विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें