फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विकलांग अधिकार मंच का प्रदर्शन

Wed, 04 Dec 2024 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मंगलवार को जिला सचिवालय परिसर में विकलांग अधिकार मंच जिला कमेटी के सदस्यों ने मांगों के संदर्भ में प्रदर्शन किया। मांगपत्रों के साथ बैठे दिव्यांगों ने नाराजगी जताकर अधिकार मांगे।

बाद में संगठन के सदस्यों ने तहसीलदार रविंद्र कुमार को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन के राज्य प्रधान योगेश शांडिल्य ने बताया कि विकलांग अधिकार मंच राज्य में वर्ष 2011 से विकलांगों के अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर हम एक दिवसीय धरने के माध्यम से समस्याओं व मांगों के प्रति दिलाना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विकलांग अधिकार मंच के राज्य प्रधान योगेश शांडिल्य, अशोक पूंडरी, हितेश, विक्रम सिंह टयोंठा, दलेर सिंह, प्रदीप कुमार, मोतीराम सेवक, प्रदीप कुमार, बलिंद्र सिंह, अनिल, जरनैल, चिंटू, रानी देवी व अनिता ग्योंग सहित जिला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य मांगें
n
विकलांग अधिकार अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए।

n
20 विकलांगों के समस्त विभागों में रिक्त पड़े पदों को स्पेशल भर्ती द्वारा भरा जाए

n
30 व 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता पर निशुल्क बस पास व रेल पास पास सुविधा दी जाए।

n
40 स्वयं रोजगार करने वाले विकलांगों को सरल प्रक्रिया से पांच से 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाए।

n
सभी विकलांग पेंशन धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए और 25 लाख रुपये तक का इलाज किया जाए।

n
मनरेगा में आवेदन करने वाले विकलांगों को भी काम दिया जाए। काम के दिन 200 और 600 रुपये मजदूरी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें