फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

Sat, 13 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
वार्षिक उत्सव के दौरान मौजूद स्टॉफ।
विज्ञापन
कैथल। हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को 114वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों और छात्राओं ने हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेहमानों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी परिवार के प्रसिद्ध समाजसेवी सुमेरचंद चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने वेलकम सोंग, गुजराती डांस, हिमाचली डांस, पंजाबी भांगड़ा, गिद्दा, हरियाणवी डांस, लाविनी, आर्मी एक्ट म्यूजिकल चेयर जैसी प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया। छात्र शुभम ने स्केचिंग कंपटीशन में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मोहित और शिवम ने ताइक्वांडो में जिला स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें