फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुंदर पेंटिंग बनाकर बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Tue, 03 Dec 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य गिरधारी लाल की अध्यक्षता में विश्व दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। खंड स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया और कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बाद में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में डीपीसी कैथल से एपीसी मनोज पंवार और जिला तकनीकी संयोजक विशाल कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य गिरधारी लाल ने उनका स्वागत करते हुए बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस हर साल तीन दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गिरधारी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और उनके समावेशी विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। बताया कि विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित हो सके।

प्रतिभा का प्रदर्शन और पुरस्कार वितरण ः पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर सुंदर और

प्रभावशाली पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करने में नीतू और अमित ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और कार्यक्रम अधिकारियों, जिनमें मनोज कुमार, सुनील दत्त (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस), सुरेंद्र शर्मा, बृजेश कुमार, करनैल सिंह, संदीप, अमित कुमार और नीतू शामिल थे, जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के आयोजन को बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें