फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों ने स्कूल परिसर के साथ आसपास क्षेत्रों को किया साफ

Sat, 09 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में सामूहिक स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें छात्रों ने अनुशासन के साथ भाग लेते हुए स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की नींव है। जहां स्वच्छता होती है, वहीं विद्या और संस्कृति का वास होता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ हिंदी प्रवक्ता शैलेन्द्र राणा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के साथ स्वयं भी सफाई अभियान में भाग लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी पूरे उत्साह से अभियान में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का समापन स्वच्छता शपथ के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर स्वच्छ और सुंदर भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें