फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्यमंत्री ने घग्गर नदी के जलस्तर और बारिश की स्थिति की समीक्षा

Tue, 02 Sep 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने घग्गर नदी के जलस्तर और बारिश की स्थिति की समीक्षा
विज्ञापन


कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर और सामान्य से अधिक हो रही बारिश को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डीसी प्रीति ने जिले में अब तक किए गए प्रबंधों की जानकारी दी और बताया कि एहतियातन जिले में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जो जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य में जिला प्रशासन की मदद करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संभावित प्रभावित आबादी, पशुधन और कृषि क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घग्गर से सटे इलाकों में जहां ज्यादा नुकसान की आशंका है, वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। दवाओं से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क है और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें