फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 26 को गुहला-चीका में लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि अंत्योदय परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 जुलाई को गुहला-चीका में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, गुहला में आयोजित होगा। सभी संबंधित अधिकारी मेले की तैयारियां समय रहते पूरी करें और मेले में पात्र परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उनसे संपर्क करके मेले में आने के लिए प्रेरित किया जाए। गुहला चीका एसडीएम मनीष यादव मंगलवार को मेले की तैयारियों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से योजना से संबंधित दिशा-निर्देशों और मोबाइल एप की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि मेले के सफल व सुचारू संचालन के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री एवं दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र श्योकंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कॉलिंग टीमें करेंगी प्रत्येक पात्र परिवार से संपर्क
एसडीएम मुनीष कुमार यादव ने कहा कि मेले में अधिक से अधिक लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कॉलिंग टीमों का गठन किया जाए। प्रत्येक विभाग से एक कर्मचारी को इस कार्य में लगाया जाए। वह पात्र परिवार से संपर्क कर मेले की तिथि, स्थान, आवश्यक दस्तावेजों और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि मेले में कृषि, पशुपालन, कौशल विकास, समाज कल्याण, श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें