फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कस्टमर केयर वाला बनकर सवा दो लाख रुपये ठगे

Wed, 05 Jun 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर अज्ञात आरोपी ने एक युवक से सवा दो लाख रुपये से ज्यादा रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अर्जुन नगर कैथल निवासी प्रवेश कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी कि वह कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। उसके पास एक्सिस बैंक का वीजा क्रेडिट कार्ड है, जो उसके भाई प्रवीन कुमार के नाम पर है।
विज्ञापन


दो मई को उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक के कस्टमयर केयर से बोल रहा है। आपके क्रेडिट कार्ड की अपडेट आई हुई है, क्या कार्ड को अपडेट करवाना चाहते हैं। इस पर उसने हां कह दिया। बैंक अधिकारी ने उसे एक मैसेज भेजा।

उसने आरोपी के कहे अनुसार मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो बैंक की वेबसाइट खुल गई। उसने अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल उस वेबसाइट में भर दी। शाम को सवा छह बजे उसके पास मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से एक लाख 52 हजार 55 रुपये रिलायंस रिटेल पर कटे हैं। साथ ही 77 हजार 212 रुपये मोबिक्विक पर कटने का मैसेज भी आया।
विज्ञापन


उसके खाते से कुल दो लाख 29 हजार 267 रुपये कटने के दो मैसेज बैंक की तरफ से प्राप्त हुए। जब उसे शक हुआ और आरोपी के उपास फोन किया तो वह कहने लगा कि दूसरे क्रेडिट कार्ड की डिटेल दे दो, वह रुपये वापस कर देगा। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें