फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संस्कृत विश्वविद्यालय में भी जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Wed, 05 Jun 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय में स्नातक के पेपर का समापन हो गया है। अब विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कमेटी भी गठित कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इसी माह में परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। दाखिले को लेकर प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है।

विदित रहे कि महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष स्नातक के लिए आठ कोर्स चल रहे हैं, जिसमें एक हजार सीटें हैं। जिनमें व्याकरण, साहित्य, दर्शन, ज्योतिष, धर्मशास्त्र, योग, हिंदू अध्ययन पर विद्यार्थियों के दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि कैथल में संस्कृत विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। यहां पर पूरे प्रदेश से युवा विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेकर अपने ज्ञान में वृद्धि करते हैं। विश्वविद्यालय में आचार्य, ज्योतिष सहित अन्य विषयों के विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी स्नातक के पेपरों का समापन हुआ है। इसी माह में इनका परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद सत्र 2024-25 के लिए स्नातक के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी गठित कर ली हैं। जो दाखिले को लेकर पूरी व्यवस्था करेंगी। -डॉ. रमेश भारद्धाज, विश्वविद्यालय उप कुलपति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें