फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लालच देकर ठगे 11 लाख

Wed, 12 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका में क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाकर उन्हें दोगुना करने का झांसा देकर दो लोगों से 11 लाख रुपये ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चीका थाना में दी गई शिकायत में चीका शहर की अंबा कॉलोनी निवासी रामपाल शर्मा ने बताया कि मई-जून 2022 में चीका के ही आरोपी युधिष्ठिर ने उसे क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाने के लिए कहा। आरोपी ने आश्वासन दिया कि जो रुपये वह लगाएगा, उसका दोगुना करके छह महीने में उसे वापस दे देगा।
विज्ञापन


इस प्रकार वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने मई- जून 2022 में आरोपी को अलग-अलग समय में छह लाख रुपये नकद व ऑनलाइन माध्यमों से दे दिए। इसी प्रकार उसके एक जानकार सत्यनारायण ने भी आरोपी को पांच लाख रुपये क्रिप्टो करेंसी में लगाने के लिए दे दिए।

आरोपी की ओर से दिया गया समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने आरोपी को डबल रुपये देने के लिए कहा कि उसने बताया कि जिस कंपनी में रुपये लगाए थे, वह कंपनी भाग गई।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर उसने जल्द राशि लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने दोनों के रुपये नहीं लौटाए। दोगुना रुपये देना तो दूर की बात, जो रकम उन्होंने आरोपी को दी थी, उसे भी वापस नहीं कर रहा है। चीका थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें