कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में नए सत्र के आगाज पर स्कॉलरशिप के विजेता विद्यार्थियों की घोषणा की गई। इसमें प्राइमरी विंग से चौतन्य और सीनियर विंग से मनस्वी और खुशी अव्वल रहे। इसी क्रम में पांचवें स्थान तक सभी मेधावियों के नाम की घोषणा की गई। इन सभी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए गत 19 मार्च को स्कॉलरशिप का आयोजन किया गया था। इसमें 580 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता करना है ताकि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक कारणों से शिक्षा क्षेत्र में पीछे न रहे। प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
सभी विजेता विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित किया। इनमें प्राइमरी विंग से चौतन्य ने पहला स्थान, इशानी व चिराग ने दूसरा स्थान, विश्वास व जश्न ने तीसरा, प्रियल ने चौथा और इशानी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर विंग से मनस्वी और खुशी ने प्रथम, अग्रिम व पलक ने दूसरा, रक्षित और सोनम ने तीसरा, श्रुति और रोबिन नरवाल ने चौथा, अक्षित और राधिका ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए निर्देशक डॉ. विनोद कुमार, प्रबंधक गौरव गर्ग, चेयरपर्सन निधि कंसल व प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने प्रथम विजेता को 11 हजार रुपये, दूसरे विजेता को 7100, तीसरे विजेता को 5100, चौथे विजेता को 3100 और पांचवें विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में डॉ विनोद कुमार ने पदोन्नति करते हुए बच्चों को बधाई देकर नए सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।