संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत के गांव मटौर में शिक्षा विभाग के माध्यम से अंडर 11 वर्ग में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। स्केटिंग में गांव चौशाला लड़कों के वर्ग में पहले और दूसरे स्थान पर बाजी मारने में सफल रहा। लड़कियों के वर्ग जीपीएस बालू की सोनाक्षी पहले स्थान पर रही। दूसरा स्थान गांव चौशाला की छात्र नूर को मिला।
टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में सुखदेव सिंह (पीटीआई) ने नोडल अधिकारी की कमान संभाली। खेल संचालन की जिम्मेदारी रमेश कुमार, संजय कुमार, मंदीप सिंह, धीर सिंह (पीटीआई), शिक्षिका सुनीता और मकेश धानियां के हाथ रही।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने बताया कि हरियाणा सरकार ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कैथल के माध्यम से अंडर 11 स्कूली बच्चों के लिए यह खंड स्तरीय खेल दंगल आयोजित किया है। इसमें ब्लॉक स्तर के कुल 11 लड़के और लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। विजेता खिलाड़ी नवंबर में होने वाले राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे
नोडल अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बाल विकास स्कूल की मन्नत सोलो डांस, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला गांव चौशाला ग्रुप डांस, इसी स्कूल की छात्रा काव्या पेटिंग, फैंसी ड्रेस में छोड़ा चौशाला स्कूल के छात्र नमन, फैंसी ड्रेस लड़की वर्ग में विद्या निकेतन गांव बालू, एकल अभिनय चौशाला स्कूल की छात्रा हसीना और लडक़ा-लडक़ी संयुक्त वर्ग में चौशाला स्कूल की जैसमीन पहले स्थान पर रही। कैरम, चेस, रस्साकसी, गोला फेंक, लंबी कूद, 100 मीटर रेस, 200 मीटर, रिले रेस के दोनों वर्गों में चौशाला जीपीएस स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। 400 मीटर में इसी स्कूल की छात्रा हसीना दूसरे स्थान पर रही। खो खो में विद्या निकेतन बालू, कबड्डी में जीपीएस गांव कमालपुर के खिलाड़ी जीते। अब सभी विजेता जिला प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
17kht_33_कलायत के गांव मटौर में खिलाडिय़ों के साथ शिक्षक और नोडल अधिकारी सुखदेव सिंह