फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाइसेंस नहीं रखने वाले 47 ऑटो चालकों के किए चालान, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
चालान कर ई-रिक्शा को इंपाउंड करते हुए पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : मृतक रवि का फाइल फोटो
विज्ञापन
कैथल। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए लागू किए गए नए नियमों के तहत शुक्रवार को पहले दिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। यातायात पुलिस की टीम ने सुबह आठ बजे से बस अड्डा, छोटूराम चौक, पिहोवा चौक और अन्य प्रमुख चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पहले दिन बिना लाइसेंस वाले 47 ऑटो चालकों के चालान किए गए। एक ऑटो चालक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके तहत 47 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

15 ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त भी किया गया है। पुलिस अब आगामी दिनों में ऑटो के पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करेगी। जिन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले या जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

बैठक के फैसलों पर शुरू हुई कार्रवाई
वीरवार को हनुमान वाटिका में पुलिस प्रशासन और ऑटो यूनियन की संयुक्त बैठक में शहर में ऑटो व ई-रिक्शा संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। यातायात थाना प्रभारी सतपाल ने स्पष्ट किया था कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस कोई भी चालक ऑटो या ई-रिक्शा नहीं चला सकेगा। नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में यह भी तय किया गया था कि सभी चालकों के पास वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज हर समय उपलब्ध होने चाहिए। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने, बस अड्डे के सामने ऑटो खड़े करने और निर्धारित स्थानों के अलावा सवारी चढ़ाने और उतारने पर भी चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


नशे और ओवरलोडिंग पर भी रहेगी नजर
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। समय-समय पर चालकों की जांच होगी और शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ओवरलोडिंग पर भी सख्ती बरती जाएगी। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले चालकों के चालान किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

चालान कर ई-रिक्शा को इंपाउंड करते हुए पुलिस कर्मचारी। संवाद- फोटो : मृतक रवि का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें