फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुपर 100 के 4 विद्यार्थियों को सीएम और केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
कैथल के विद्या​र्थियों को सम्मानित करते सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। विज्ञ​ - फोटो : पुलिस गिरफ्त में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
कैथल। जिले के सुपर 100 के चार विद्यार्थियों का आईआईटी और एनआईटी में दाखिला होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 2 जुलाई को पंचकुला में सम्मानित किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा ने बताया कि जिला कैथल के लिए गर्व की बात है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आज आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों में दाखिला ले रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मानित बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे विद्यार्थियों को भी इन बच्चों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। सुपर 100 कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी व विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि सबसे पहले सुपर 100 का परीक्षा पास करके फिर तीन दिन के लिए इन विद्यार्थियों को सुपर 100 के केंद्र पर रखा जाता है और वहीं परीक्षा लेकर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाता है। जो विद्यार्थी इसमें चयनित होते हैं, वे दो वर्ष के लिए फिर इस केंद्र पर रहकर आईआईटी और एनआईटी की तैयारी करते हैं।
समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थी ने साझा किए अनुभव
समारोह में भाग लेकर सम्मानित होने वालों में शामिल विद्यार्थी रवि ने बताया कि वे लोग केंद्र पर सुबह 9 से लेकर शाम 6 बजे तक कक्षाएं लगाते थे और उसके बाद रात्रि 8 बजे से लेकर 12 तक सभी विद्यार्थी स्वयं अध्ययन करते थे। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर रखी। उन्होंने कहा कि ये सरकार की अच्छी पहल है और इसके कारण वे आज यहां तक पहुंच पाए हैं।

कैथल के विद्यार्थियों को सम्मानित करते सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। विज्ञ- फोटो : पुलिस गिरफ्त में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। स्त्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें