Challans deducted for people without masks in the car
- फोटो : Kaithal
(कैथल) ढांड। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों व सड़कों पर घूमने वालों की अब खैर नहीं है। इसके लिए ढांड पुलिस सख्त हो गई है। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान के तहत करनाल-पटियाला हाईवे पर कौल व चंदलाना के बीच नाका लगाकर वाहनों की जांच की।
इस दौरान बिना मास्क मिले वाहन चालकों व यात्रियों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि गाड़ियों में सवार 13 लोगों के बिना मास्क के चालान किए गए, साथ ही उन्हें मास्क भी दिए गए। ऐसे लोगों को हिदायत दी गई कि भविष्य में बिना मास्क के पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।