संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। मार्केट कमेटी पाई कार्यालय में नवगठित अध्यक्ष कृष्ण शर्मा पिलनी और उपाध्यक्ष सत्यवान ढुल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हल्का विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और व्यापारियों के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है।
उन्होंने कहा कि नव नियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन किसानों व आढ़तियों की समस्याओं का ईमानदारी से समाधान करेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की मेहनत का एक-एक दाना
खरीदा जाए और उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य प्राप्त हो। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम मंडी के विकास को नई दिशा देगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंडियों में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार के लिए सरकार गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि किसानों व आढ़तियों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
चेयरमैन कृष्ण शर्मा पिलनी और वाइस चेयरमैन सत्यवान ढुल ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। किसानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी और मंडी के विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुज्जर, पूंडरी मार्केट कमेटी चेयरमैन सुभाष हजवाना, जिला महामंत्री मनीष शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पांचाल, जिला उपाध्यक्ष जगीर सीसला, जिला सचिव हर्ष सेठी, पूव चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष सरोज देवी, सुशील पांचाल, जिला सचिव निधि मोहन, सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल, प्रमोद, बुटा सिंह, अरविंद गोलन, अमित सैनी, विजय, हसन आदि लोग उपस्थित रहे।