कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कुरूक्षेत्र के उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा की अध्यक्षता में 3 दिसंबर को पिहोवा चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत भवन के कांफ्रेंस हॉल में सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने बताया कि बैठक में बिजली से संबंधित वह समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों एक्सईएन व एसडीओ से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं।