नगर परिषद कैथल के चेयरमैन का पद भाजपा को
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लंबी जद्दोजहद के बाद हुए नगर परिषद कैथल के चेयरमैन के चुनाव में भाजपा की लाज बच गई। 22 पार्षदों के समर्थन का दावा करने वाली भाजपा को सिर्फ 14 वोट मिले। जिसमें पार्टी के उम्मीदवार यशपाल प्रजापति ने 3 वोट से जीत हासिल कर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। वहीं कांग्रेस ने अंतिम समय में बनाई अपनी रणनीति के चलते उपाध्यक्ष पद पर 2 वोट से कब्जा कर लिया। कांग्रेस अध्यक्ष पद से महज तीन वोट पीछे रह गई।
सोमवार सुबह ग्यारह बजे चुनाव अधिकारी एसडीएम नरेंद्र सिंह मलिक ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी। भाजपा नेताओं के साथ टूर पर गए 22 पार्षद भी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंच गए। वहीं विधायक रणदीप सुरजेवाला 9 पार्षदों के साथ परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व तीन पार्षदों सीमा कश्यप, रेखा एवं निशा गर्ग ने पार्षद पद की शपथ ली। इसके बाद हुए चुनाव में चार उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए और चार ने उप-प्रधान पद के लिए नामांकन भरे।
प्रधान पद के लिए भाजपा द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवार यशपाल प्रजापति ने नामांकन किया। पत्रकार मोहन लाल शर्मा ने कांग्रेस के समर्थन से नामांकन किया। वहीं बबीता मित्तल एवं राकेश सरदाना ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। 31 पार्षदों के अलावा विधायक रणदीप सुरजेवाला ने वोटिंग में हिस्सा लिया। जिसमें 32 वोटों में से यशपाल को 14 वोट मिले। मोहन लाल को 11, बबीता मित्तल को 5 व राकेश सरदाना को महज 2 वोट मिले। इस तरह से यशपाल प्रजापति ने 3 वोट से विजयी होकर नगर परिषद के अध्यक्ष का पद कब्जा कर लिया।
इसी तरह से उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने तृत्पा गुप्ता, कांग्रेस की ओर से डा. पवन थरेजा के अलावा %