कैथल/पानीपत। पानीपत में आठ मरला से संजय चौक के बीच ऑटो में बैठी एक महिला के गले से सोने की चेन व पर्स से 2200 रुपये चोरी हो गए। ऑटो में पीड़िता के साथ दो और महिलाएं बैठी थी, उन पर महिला ने शक जताया है।
कैथल की राधा स्वामी कॉलोनी निवासी निर्मला देवी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ 20 फरवरी को नोएडा जा रही थी। उसके बेटे ने उसे कार से संजय चौक पर उतारा और वह आठ मरला चौक स्थित निजी अस्पताल में अपनी भतीजी का हाल जानने के लिए चली गई। वह पौने पांच बजे अस्पताल से वापस संजय चौक पर आ रही थी। उसने आठ मरला चौक से ऑटो ली।
निर्मला के अनुसार, ऑटो में उसके पास दो महिलाएं बैठी थीं। जब वह संजय चौक पर उतरी तो उसके गले में आधा तोले की सोने की चेन नहीं थी। पर्स से भी 2200 रुपये चोरी थे। उसने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद