संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सामान्य पर्यवेक्षक वंदना ने आगामी दो मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर सीवन नगर पालिका के बूथों व स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार बिजली, पानी, रैंप, व्हील चेयर व अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए विशेष रूप से व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए तथा रैंप भी पूरी तरह से सुविधाजनक होने चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा उन्होंने सीवन में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
बनाए गए हैं मतदान केंद्र ः सीवन में कुल 16 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड के लिए एक बूथ बनाया गया है। बूथ नंबर एक से चार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में बनाया गया है। बूथ नंबर पांच व छह राजकीय प्राथमिक पाठशाला नजदीक गोगा माड़ी सीवन में, बूथ नंबर सात अंबेडकर भवन, बूथ नंबर आठ राजपूत धर्मशाला, बूथ नंबर नौ से 13 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सीवन, बूथ नंबर 14 राजकीय स्वर्ग द्वार प्राथमिक स्कूल सीवन, बूथ नंबर 15 व 16 राजकीय प्राथमिक पाठशाला नजदीक शनिदेव मंदिर सीवन में स्थापित किए गए हैं।