फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीईटी के अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा सीईटी के अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

Fri, 04 Aug 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। छह व सात अगस्त को ली जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके तहत रोडवेज ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला, हिसार व करनाल के लिए विशेष बसें चलाई जाएगी। इसके लिए शुक्रवार से नया बस स्टैंड पर सहायता केंद्र भी शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मदद के लिए अतिरिक्त रोडवेज कर्मियों भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। दो दिनों में रोडवेज विभाग 67 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें शनिवार सुबह साढ़े चार बजे से ही शुरू कर दी जाएंगी। महिला अभ्यर्थियों के साथ उसके परिवार का एक सदस्य भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। वहीं, अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए अपना प्रवेश पत्र दिखाना जरूरी होगा।

रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर दो दिनों में रोडवेज विभाग 67 बसें चलाएगा। इस बस में यात्रा करने के लिए अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। महिला अभ्यर्थियों के साथ उसके परिवार का एक सदस्य भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अगस्त
बसों की संख्या

हिसार
08

पानीपत
08

करनाल
10

कुरुक्षेत्र
07

पंचकूला
08

छह अगस्त
बसों की संख्या

हिसार
04

पानीपत
03

करनाल
09

कुरुक्षेत्र
07

पंचकूला
05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें