संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में पुलिस ने पंजाब और अन्य राज्यों से लगते नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इन कैमरों के माध्यम से कैथल से पंजाब की ओर होने वाली गतिविधियों और पंजाब से कैथल में प्रवेश करने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाएगी।
गौरतलब है कि कैथल जिला पंजाब के पटियाला जिले के साथ सटा हुआ है। पुलिस के अनुसार, कैथल के रास्ते अक्सर नशा और असलहा तस्करी जैसी अवैध गतिविधियां होती हैं। नए
सीसीटीवी कैमरों से दोनों राज्यों के बीच आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। नाकों से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी होगी। कैमरे सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे।
एसपी कैथल उपासना ने बताया कि कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इन्हें सक्रिय कर दिया जाएगा। इससे नशा और असलहा तस्करों की गिरफ्तारी में आसानी होगी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह कदम भविष्य में नशा व असलहा तस्करी जैसी गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्य स्थान
n
गांव संगतपुरा
n
पंजाब बॉर्डर के पास गांव टटियाना
n
इसके अलावा अन्य प्रमुख नाकें, जहां से कैथल और पंजाब के बीच आवागमन होता है।