कैथल। सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शाम करीब पांच बजे आए परीक्षा परिणामाें में मिली सफलता पर विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यार्थी सूचना मिलते ही स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
ओएसडीएवी स्कूल के 43 विद्यार्थियों को ए ग्रेड
ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल ने घोषित परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से अपना वर्चस्व कायम रखा। विद्यालय के 43 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड हासिल कर अपना परचम लहराया। विद्यालय की प्रधानाचार्य व क्षेत्रीय निदेशिका सुमन निझावन ने बताया कि ए वन ग्रेड हासिल करने वाले में देवाभिंका मेहता, अनुभवि बंसल, भाविका, सिमरन सैनी, आयुष शर्मा, पारस वर्मा, वेदिक प्रताप, स्वाति, मुस्कान, तान्या, मुस्कान जैन, आरती खुराना, कल्पना, अमन जैन, वैभव गुप्ता, विनर, अरनिश गोयल, अदित्या बंसल, सुनीत शर्मा, इशान, आकांक्षा, रिया गर्ग, दीपिका चौधरी, सिमरन, श्रृष्टि, विपुल खटकड़, गरिमा कथूरिया, प्रियांशी, खुशबू, गरिमा गर्ग, राहुल डिंगरा, हर्षिता, निहारिका, मनिन्द्र बेनीवाल, सिमरन, निकिता मलिक, मेघा बंसल, आयुष कंसल, अर्ची, कनिका गुप्ता, शिवानी, पुलकित मान, शुकरीति और दिव्या कालरा शामिल हैं।
आरकेएसडी स्कूल में 10 विद्यार्थियों को ए वन ग्रेड
आरकेएसडी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के कुल 252 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 10 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा ने बताया कि विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 10 में से 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसमें गणित में 25, साइंस में 14, सामाजिक में 11, अंग्रेजी में 16 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड हासिल की है।
निशक्तों का भी जलवा
आरकेएसडी स्कूल के विद्यार्थी कर्ण न तो सुन सकता है न ही वह बोल सकता है। केवल अध्यापकों के इशारे से ही सब कुछ समझ सकता है। कर्ण ने बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में 8.2 सीजीपीए हासिल किया है। कर्ण ने अपनी सफलता पर खुशी जताई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा, चेयरमैन सतीश बंसल ने कहा कि स्कूल के गर्व का विषय है और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।
इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार
इंदिरा गांधी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के कुल 157 विद्यार्थियों में से चार विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड व 37 विद्यार्थियों ने ए टू ग्रेड हासिल की। ए वन ग्रेड हासिल करने वाले विद्यार्थियों में दीक्षा, तनवी, सुनैना, दिव्यांशी शामिल है। इसी तरह हैरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय में छात्रा कोमल ने 9.8 प्रतिशत सीजीपीए हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। रितु खुलोया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
25 बच्चों ने पाया ए-प्लस
गुहला चीका। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कोहिनूर इंटरनेशनल एकेडमी के बच्चों की खूब धूम रही है। स्कूल की प्रिंसिपल कंवलजीत कौर बाजवा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस साल स्कूल के कुल 32 बच्चे दसवीं की परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 25 बच्चों ने ए-प्लस ग्रेड तथा बाकी 7 बच्चों ने ए ग्रेड हासिल किया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बच्चों व उनके अध्यापकों की मेहनत की सराहना की तथा अभिभावकों को बधाई दी है।