संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस अधीक्षक उपासना ने नागरिकों को एटीएम फ्रॉड और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरा-सी असावधानी आपकी मेहनत की कमाई को जोखिम में डाल सकती है, इसलिए सावधानी ही सुरक्षा की पहली शर्त है।
एसपी उपासना ने कहा कि एटीएम कक्ष से नकदी निकालते समय किसी भी व्यक्ति को अपना एटीएम कोड न बताएं। कोड डालते समय दूसरे हाथ से कीपैड को ढककर सुरक्षा कवच बनाएं ताकि कोई व्यक्ति कोड न देख सके।
उन्होंने कहा कि एटीएम मशीन पर पैसे निकालते समय उपभोक्ता यह सुनिश्चित करें कि मशीन पर कोई अतिरिक्त उपकरण या संदिग्ध डिवाइस न लगी हो। किसी अपरिचित या अनजान व्यक्ति से मदद लेने की बजाय केवल एटीएम पर तैनात बैंक कर्मचारी की ही सहायता लें।
एसपी उपासना ने सलाह दी कि एटीएम से पैसे निकालते समय संभव हो तो कक्ष में अकेले प्रवेश करें और अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को किसी भी व्यक्ति से साझा न करें।
उन्होंने कहा कि एटीएम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड धारक तथा नेट बैंकिंग उपयोगकर्ता अपने कार्ड को किसी के हाथ में न दें और खरीदारी के समय कार्ड खुद के सामने ही स्वाइप करें।
साइबर क्राइम से ऐसे बचें
n
पिन गुप्त रूप से डालें, एसएमएस अलर्ट हमेशा चालू रखें।
n
ट्रांजेक्शन लिमिट कम निर्धारित करें, हर तीन महीने में बैंक स्टेटमेंट जांचें।
n
किसी गड़बड़ी पर तुरंत बैंक को शिकायत करें।
n
केवल HTTPS वेबसाइट पर ही ऑनलाइन भुगतान करें,
n
साइबर कैफे में कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग न करें।
n
हर एकाउंट्स का एक मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। समय समय पर इसे बदलते भी रहें।
n
मोबाइल... प्रयोग करते समय समय-समय पर डिवाइस को अपडेट करते रहें।
n
किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक से बचे, यह हानिकारक हो सकता है।