फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर पशु बन रहे हादसे का सबब

विज्ञापन
07-कैथल। तले तो तले, अब दीये के सामने भी अंधेरा...........शहर में भटकते हुए गोवंश को सड़क से हटाकर गोशाला म? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शहर में सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ों के बीच आ जाने से बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे में युवक के कंधे में फ्रैक्चर आ गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक अन्य घटना में आपस में लड़ रहे दो साड़ों ने नगर परिषद की कुर्सियां तोड़ डाली।
विज्ञापन

शहर में सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर सड़क पर ये पशु बैठे रहते हैं या फिर इधर-उधर विचरते रहते हैं। लोगों की मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं जब सड़कों पर सांड़ आपस में लड़ते हैं। इन स्थितियों में लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
शुक्रवार को भी खुराना रोड पर बाइक पर जा रहे आदर्शनगर निवासी ललित राठी की बाइक सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ों के बीच में आ गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसके कंधे की हड्डी टूट गई। करनाल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास उसका उपचार चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने उसे चार से पांच माह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। मनोहर राठी ने कहा कि सड़कों से बेसहारा पशुओं को हटाया जाना चाहिए। इसके अलावा एक अन्य घटना में शनिवार की सुबह गांधी नगर में दो सांड़ों ने लड़ते हुए नगर परिषद द्वारा रखी गई कुर्सियां तोड़ डालीं। मुश्किल से लोगों ने सड़क पर खड़ी अपनी बाइकों को बचाया। इससे पहले इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

एक हजार से अधिक बेसहारा पशु हैं सड़कों पर
कपिस्थल नंदीशाला के संरक्षक सुरेश गुप्ता ने कहा कि शहर की सड़कों पर इस समय एक हजार से अधिक बेसहारा पशु हैं। जिनके कारण हो रहे हादसों की अक्सर सूचना उनके पास भी आती है। पिछले सप्ताह ही इस संबंध में डीसी के साथ बैठक हुई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि नगर परिषद की ओर से शेड बनवा दिया जाएगा। तूड़े में भी मदद की जाएगी। जैसे ही प्रशासन की ओर से मदद मिलेगी तो गोवंश को नंदीशाला में ले लिया जाएगा।
सभी प्रत्याशियों के चुनावी वायदे में शामिल था यह मुद्दा
नगर परिषद के चुनाव में बेसहारा पशुओं से लोगों आ रही परेशानी से संबंधित यह मुद्दा हर प्रत्याशी के चुनावी वायदे में शामिल था। अब चुनाव हो गए हैं, लोगों को इस समस्या से निजात मिल उम्मीद है। हालांकि अभी शहर की नई सरकार ने पदभार ग्रहण नहीं किया है।
कोट
इस मामले में जल्द ही कार्ययोजना तैयार करके सड़कों से पशुओं को हटाया जाएगा। पहले भी कुछ पशु हटाए गए हैं, आगे भी डीसी के आदेशों के अनुसार बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटाया जाएगा।
- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल
अभी मैंने कार्यभार नहीं संभाला है। कार्यभार संभालते ही शहर की प्रमुख समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सड़कों को बेसहारा पशुओं को हटाने की समस्या भी इस प्राथमिकता में रहेगी।
विज्ञापन

सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद, कैथल

06-कैथल। खुराना रोड पर गोवंश की चपेट में आने से घायल हुआ युवक।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें