फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी में काबू

Fri, 08 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इकनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की टीम ने जांच के बाद जिला पानीपत के गांव राजापुर निवासी गुरपेज सिंह उर्फ पेजा को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी आकाश ने शिकायत में बताया कि उसने टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए गुरपेज सिंह से 14 लाख रुपये में सौदा किया था। इसके तहत उसने तीन लाख 70 हजार रुपये नकद व पांच लाख 79 हजार 700 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। गुरपेज ने भरोसा दिलाया था कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टूरिस्ट वीजा को वर्क वीजा में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


जून 2024 में गुरपेज ने आकाश को वीजा भेजा, लेकिन जांच में वह फर्जी निकला। जब आकाश ने आपत्ति जताई, तो आरोपी ने और पैसे मांगते हुए वीजा बदलवाने का झांसा दिया। इस पर आकाश ने उसे
विज्ञापन


कुल नौ लाख 49 हजार 750 रुपये और दे दिए।

इसके बाद आरोपी ने फोन उठाने बंद कर दिए और उसका पानीपत स्थित कार्यालय भी बंद मिला। पुलिस ने आकाश की शिकायत पर कलायत थाना में मामला दर्ज किया और आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें