फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
60 कैथल। नगर पालिका परिसर के बाहर प्रदर्शन करते नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को जिला पालिका आयुक्त के खिलाफ नगर परिषद परिसर के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ब्लॉक के पदाधिकारी, सफाई दारोगा, और कार्यालय के सभी पक्के व कच्चे कर्मचारी शामिल हुए।

संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता व एसकेएस जिला प्रधान शिवचरण, नगर पालिका जिला प्रधान गौरव टांक, ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिड़लान और सचिव विक्की टांक ने बताया कि 1 अगस्त को जिला पालिका आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान करीब आधे घंटे तक कार्यालय का गेट बंद करवा दिया गया। इससे न सिर्फ कर्मचारियों को बल्कि जनता को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन


गेट बंद होने के चलते कई कर्मचारी बाहर रह गए और जो अंदर थे, उन्हें बिना पक्ष सुने ही गैरहाजिर करार दे दिया गया। इस कार्रवाई में 48 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने को कहा गया, जिसे सभी ने कार्यालय में जमा भी करा दिया।

नाराज कर्मचारियों ने इस मामले की जांच के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशक और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर महेंद्र बिड़लान, पंकज गिल, मुकेश कुमार, सोमेश राणा, अमित कुमार क्योड़क, वर्षा रानी, विधा, पूर्व प्रधान बिट्टू बहुत, लक्की पुहाल, चाहत लोट, राजरानी, शीतल, कुलदीप गोड, वर्षा सैनी, राजेश फौजी, राज कुमार, अजय मित्तल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें