कैथल। गांव कैलरम के पास सड़क पर खड़ी बस के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पत्रोड़ा जिला अनूपगढ़ राजस्थान निवासी ट्रक चालक रघुवीर सिंह ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह कांछीपुर उत्तराखंड जा रहा था। पांच नवंबर को गांव कैलरम के बाद सड़क पर बस खड़ी थी। स्मॉग केउसके ट्रक की टक्कर बस से हो गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक आकर टकरा गया। इससे कई वाहन आपस भिड़ गए। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर अज्ञात बस चालक का पता लगाया जा रह है। संवाद
ट्रक की टक्कर से कार चालक घायल
कैथल। गांव करोड़ा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव
अलेवा निवासी रिंकू ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि पांच नवंबर की सुबह वह कार में गांव करोड़ा के पास एनएच 152 डी पर जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद