कैथल। गांव कौल में पेट्रोल पंप पर खड़ी बस से चोर हजारों रुपये का डीजल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव पबनावा निवासी विनोद कुमार ने ढांड थाना में शिकायत दी कि चार नवंबर की रात चोर कौल गांव के पेट्रोल पंप पर खड़ी उसकी बस से 50 हजार रुपये कीमत का डीजल चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी प्रवेश ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
चोरी करने का आरोपी नामजद
कैथल। गांव बाबा लदाना में आरोपी ने मकान से गहने व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रविना ने सदर थाना में शिकायत दी कि तीन नवंबर को आरोपी अंकित उनके घर से चांदी के गहने और 20 हजार रुपये चोरी करके ले गया। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद