कैथल। दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में पुलिस ने 16 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 13 निवासी विजय कुमार ने बताया कि तीन जनवरी की रात लगभग सात बजे वह अपने भतीजे गौरव के साथ दुकान से काम करने के बाद घर जा रहे था।
गुहला रोड पर फूड सप्लाई के सामने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए सूरजभान उर्फ पप्पा, सुरेंद्र, बिंदरी, कमलजीत, सुरेंद्र, रिंका, कार्तिक, अभिषेक, बंटी, विशाल, सचिन, नरेंद्र, धर्मपाल, संजय, हरदम सैनी व सोनी ने उनके साथ मारपीट की और तेज हत्यारों से जानलेवा हमला किया है। वहीं सोने की चेन भी छीनकर फरार हो गए हैं।
पुलिस को दी दूसरी शिकायत में कुराड़ निवासी कमलदीप ने बताया कि संगतपुरा टोल प्लाजा पर वह पीले रंग की प्लेट वाले वाहनों की पर्ची काटने का काम करता है। तीन फरवरी शाम पौने आठ बजे एक ट्रक इंडियन गैस एजेंसी टोल पर आया और उससे वापसी पर पर्ची मांगी तो उस ट्रक के ड्राइवर ने जैसे ही उसे टोल की पर्ची दी। उसी समय दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी पट्टी अफगान निवासी बेलदार प्रदीप ने उसकी पर्ची छीनकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।