कैथल। मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सेगा प्लाट चीका निवासी लखा राम ने पुलिस को शिकायत दी कि आठ अप्रैल 2023 को उसने नई अनाज मंडी सेगा प्लाट में चाय की दुकान कर ली। उससे पहले मंडी में सेगा प्लाट निवासी विजय ने भी चाय की दुकान कर रखी थी। उसकी दुकान करने के बाद आरोपी उससे रंजिश करने लगा।
छह मई को आरोपी विजय अपने साथ अपने लड़के साहिल को लेकर उसकी दुकान पर आया मार पिटाई करने लगा। उसके साथ आए विशाल ने भी उसे डंडे से पीटा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एएसआई सुरेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
दूसरे मामले में गांव साकरा निवासी बलजीत ने ढांड थाना में शिकायत दी कि आरोपी अमन, विक्की व दुल्ली ने उसका रास्ता रोककर डंडे से उस पर हमला कर दिया। इससे वह
घायल हो गया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। एचसी जसवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
तीसरे मामले में कलायत निवासी सोनू ने पुलिस को शिकायत दी कि सात मई को आरोपी प्रदीप, रोबिन व मीना ने उससे मारपीट की। आरोपियों ने उसे डंडे से पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। एचसी कुलदीप मामले की जांच कर रहे हैं।