फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट में आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव कल्लर माजरा में पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एएसआई विक्रम सिंह की शिकायत पर कल्लरमाजरा निवासी अजैबराम सहित अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गुहला थाना में दी शिकायत में एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कल्लर माजरा निवासी आरोपी महिला बचनी को 112 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। इसके बाद 26 जून को आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। आरोपी बचनी ने कबूल किया था कि यह अफीम उसके जेठ अजैबराम उर्फ जेबा ने उपलब्ध करवाई थी।
आरोपी जेठ की गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो उसकी पत्नी ने आवाज मारकर आसपास भीड़ एकत्रित कर ली। जब आरोपी को गाड़ी में बिठाने लगे तो उसकी पत्नी ने टांग गाड़ी की खिड़की पर अड़ा ली। इसके बाद परिचालक की खिड़की की तरफ लात मारकर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद अजैब की पत्नी व उसके साथ अज्ञात सात व्यक्तियों ने लड़ाई झगड़ा कर आरोपी अजैब सिंह को भगा ले गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम में एएसआई जगदीश, सिपाही जगतार सिंह, चालक मनप्रीत व निरीक्षण लहणा सिंह भी शामिल थे। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व आरोपी को छुड़ा कर भगा ले जाने के आरोप में आरोपी अजैब सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें